14-15 मई, 2015 मानव संसाधन विकास मंत्रालय

भारत सरकार द्वारा सूरत में दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की को वर्ष 2014 के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राजभाषा शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

22 मई, 2017 मानव संसाधन विकास मंत्रालय

भारत सरकार द्वारा दिल्ली में आयोजित बैठक में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की को वर्ष 2016 के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राजभाषा शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।